फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में जमीन विवाद लेकर बड़े भाई की हत्या, नाबालिग समेत चार लोग गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 07:07 PM IST

बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में जमीन विवाद व आपसी बटवारा को लेकर अपने ही बड़े भाई की हत्या करने वाले भाई बहु भतीजा,व नाबालिक सहित 4 को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है जहां प्रार्थीया ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 8 जून के करीब रात 8:30 बजे उनके ससुर खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे और वह घर पर बर्तन साफ सफाई कर रही थी और उनके पति भी काम से वापस आकर हाथ पैर धो रहे थे। तभी उनके काका ससुर लेखू राम काकी सास महेशीया और देवर मिलाप,ईश्वर और एक नाबालिक उनके घर पर लाठी,डंडे,सब्बल से लेंस होकल पहुंचे और बाहर बैठे उनके ससुर पर लाठी से ईश्वर ने हमला करने लगा और उनके देवर सहित एक नाबालिक सब्बल लेकर आया और उनके ससुर के पेट में वार कर दिया जिससे अत्यधिक खून निकलने लगा। अचानक हुए घटना पर प्रार्थिया और उनके पति बीच बचाओ किया तो उनके उपर भी मारपीट करने लगे जिससे दोनो बाजू मे स्थित नाली पर गिर गये,,मौका पाकर सभी लोग फरार हो गए। इस घटना के बाद 108 एंबुलेंस से वह अपने ससुर फेकू राम को बिल्हा अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश कि और लेखू राम ध्रूव महेशिया बाई ध्रुव, मिलाप ध्रुव,ईश्वर ध्रुव व नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो जुर्म कबुल कर लिया गया घटना में प्रयोग डंडा,सब्बल को जप्त कर पुलिस ने सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है। मामले मे चकरभाठा सीएसपी डीआर टंडन ने बताया की परिवार के बटवारा को लेकर इनके बीच विवाद था जो अपने ही बडे भाई को मौत के घाट उतार दिया,हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें