बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में हिंदू छात्रों को जबरदस्ती नमाज़ पढ़ाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विश्विद्यालय के छात्रों व हिंदूवादी ने विवि के प्रशासनिक भवन के मेन गेट में जमकर हंगामा मचाया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झूमाझटकी हुई, आंदोलन कर रहे लोगों ने मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ वाइस चांसलर को हटाने की मांग करते हुए जीजीयू नहीं बनेगा जेएनयू के लगे नारे लगाए। करीब 4 घण्टे तक चले हो हंगामे के बाद विवि के कुलपति ने छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करने बुलाया, लेकिन कुलपति वापस चले गए, इस बीच छात्रों को कुलसचिव से बात करने कहा गया। पर दोनों पक्षों में मसले हल को लेकर कोई बात नहीं बनी है। बता दें, कि गुरुघासीदास केंद्रीय विवि के एनएसएस कैंप में छात्रों से नमाज़ पढ़वाने का आरोप लगाया गया है। 26 मार्च से 1 अप्रैल तक कैम्प आयोजित किया गया था। कैंप में विश्विद्यालय के 159 छात्र शामिल हुए थे। 159 में केवल 4 छात्र थे मुस्लिम, बाकी सभी हिंदू थे। 30 मार्च को ईद के दिन जबरिया नमाज़ पढ़वाने का आरोप है। छात्रों की मामले की लिखित शिकायत के बाद जांच हो रही है। पुलिस आलाधिकारी इस मामले में अभी भी इन्वेस्टिगेशन के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं ।