बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना भोपालपटनम और फरसेगढ़ के सीमावर्ती नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में चार महिला माओवादियों सहित कुल छह माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का इंचार्ज और आठ लाख रुपये का इनामी डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी शामिल है।