फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur : सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई, 6 माओवादी स्मारक ध्वस्त

Fri, 13 Feb 2026 08:13 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

बीजापुर में  थाना मोदकपाल क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंगुड़ में आज थाना मोदकपाल पुलिस एवं सीआरपीएफ बी/62 वाहिनी नुकनपाल की संयुक्त टीम द्वारा सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में निर्मित कुल 06 माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध कड़ा संदेश गया है।

अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पुलिस–जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मौके पर चलित थाना भी लगाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतें एवं विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक आश्वासन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
  इसके साथ ही सायबर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।  कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने देशभक्ति भाव से “भारत माता की जय” के नारों के साथ सुरक्षा बलों का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों की यह कार्यवाही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक विश्वास की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें