फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान!: YONO खाता अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी, जांच साइबर सेल को सौंपी

जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सीमेंट संयंत्र के नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी मनोहर सिंह कन्नौजे को अज्ञात साइबर अपराधियों ने योनो खाता अपडेट करने के बहाने शिकार बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक फर्जी लिंक भेजा गया। लिंक के माध्यम से खाता नंबर एवं एटीएम से जुड़ी गोपनीय जानकारी अपराधियों के हाथ लग गई। इसके बाद 11 सितम्बर 2025 को दो किस्तों में कुल 9,80,000 रुपये की राशि एसबीआई रसेडी शाखा के खाते से निकाल ली गई। पीड़ित ने मामले की तत्काल शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं सिटी कोतवाली पुलिस थाना, बलौदा बाजार में दर्ज कराई है। प्रकरण को जांच हेतु साइबर सेल को सौंपा गया है। साइबर एक्सपर्ट्स ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें