फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बालोद में एक ही फर्म को 12 प्रतिशत एबोव में मिला था काम, नए अध्यक्ष ने 20 कामों को किया रिजेक्ट

Digvijay Singh Updated Wed, 12 Mar 2025 04:48 PM IST

बालोद जिले के डोंडीलोहारा नगर पंचायत से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम ने अध्यक्ष बनने के साथ ही पूर्व के कार्यकाल में जारी किए गए टेंडर के 20 कामों को रिजेक्ट कर दिया गया है, लगभग 1 करोड़ 37 लाख का यह टेंडर था जो की विवादों में था आपको बता दें कि एक ही व्यक्ति को एक करोड़ से अधिक का काम दिया गया था जिसके बाद अब इसे निरस्त कर दिया गया है और लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि जो भी काम है वो अब नियम से होने चाहिए, जिसके लिए सभी पार्षदों के सहयोग से कार्ययोजना बनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ सरकार चलाना हमारी प्राथमिकता है। 20 कार्य हुए रिजेक्ट आपको बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही पिछले कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए पार्षदों और पिक मेंबर्स के साथ अधिकारियों के बैठक ली और लगभग 20 ऐसे काम रिजेक्ट कर दिए गए जिनको 12% अबोव में काम दिया गया था आपको बता दें कि नगर पंचायत दांडी लोहारा में एक ही ठेकेदार जिसका नाम दास कंस्ट्रक्शन है उनको बेतहाशा काम दिया गया था जिस पर छत्तीसगढ़ कॉन्टैक्टर संगठन बालोद इकाई द्वारा नगर पंचायत में शिकायत पत्र भी दिया गया था जिस पर अब नए अध्यक्ष के कार्यकाल में कार्रवाई हुई है इससे नैतिक रूप से लाभ लेने वाले कई ठेकेदारों को चोट लग रही है। एक ही फर्म को कैसे दिया गया काम नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि इस मामले को हम प्रमुखता से विपक्ष में रहते हुए उठा रहे थे और जब हमें मौका मिला है तो इन गलतियों को सुधर जा रहा है उन्होंने बताया कि दास कंस्ट्रक्शन को 12% एवं के साथ लगभग एक करोड रुपए के काम दिए गए थे जिन्हें अब कैंसिल किया गया है अब नए सिरे से कामों को सुधारा जाएगा और नियम अनुसार करने के लिए उन्हें कहा जाएगा उन्होंने कहा कि किसी तरह का भ्रष्टाचार नगर पंचायत डांडीलोहारा में नहीं चलेगा इसके लिए हम करबद्ध हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें