बालोद जिले के प्रमुख आस्था के केंद्र मां गंगा मइया मन्दिर में आज से हिंदू नववर्ष एवं नवरात्र पर्व की शुरुआत हो चुकी है। विशेष पूजा अर्चना के साथ आज गंगा मइया मन्दिर में 900 और शीतला माता मंदिर में 100 आस्था के ज्योति कलश जलाए गए हैं, सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है और देवी जस भजन का गायन भी किया गया। आपको बता दें मां गंगा मइया की स्थापना का इतिहास अंग्रेजी शासन काल से जुड़ा हुआ है यहां देश-विदेश से भक्त पहुंचते हैं।