शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार दूसरे दिन भी खराब बना रहा। वीरवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 282 था। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के अनुसार शहर के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। सेक्टर-22 में वायु प्रदूषण सबसे अधिक रहा, जहां AQI 328 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर-25 में AQI 246 और सेक्टर-53 में 228 रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ के आसपास के शहरों और जिलों में भी वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक रही। अंबाला में AQI 253, बद्दी में 293, पटियाला में 134 और पंचकूला में AQI 330 दर्ज किया गया।इस महीने अब तक 18 दिनों में से चार दिन AQI 200 से ऊपर रहा है। 5, 12, 17 और 18 दिसंबर को शहर की वायु गुणवत्ता पुअर श्रेणी में दर्ज की गई।