ट्राईसिटी सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की तरफ से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-35 में दशहरा और दिवाली का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के करीब 175 वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। इस दौरान 35 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन भी मनाया गया। बड़ा केक लाया गया था, जिसे काटकर मौजूद लोगों का मुंह मिठा करवाया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने डांडिया नृत्य किया। इसके अलावा हिंदी व पंजाबी गीतों पर भी लोग खूब थिरके।