चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता मेयर हरप्रीत कौर बबला के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे। उनके साथ आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता भी हैं। यह धरना मुख्य रूप से तीन मुद्दे और मंगलवार को नगर निगम के सदन की बैठक में हुए घमासान को लेकर दिया गया है। उनसे देविंदर सिंह बबला ने बात की।