फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट आंखों के सामने टूटी दुकानें

चंडीगढ़ के सेक्टर-53 स्थित फर्नीचर मार्केट में बनी दुकानों को रविवार को ढहा दिया गया। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से रविवार सुबह सात बजे से ही दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 4000 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराने की इस कार्रवाई से पहले कारोबारियों ने अपना सामान हटा दिया था। सेक्टर-53/54 स्थित फर्नीचर मार्केट शहर की सबसे पुरानी मार्केट है। यह फर्नीचर मार्केट लगभग तीन दशक पुरानी है। यहां पर 116 दुकानें थी, जिनपर आज प्रशासन का बुलडोजर चला। मौके पर दुकानदार भी मौजूद रहे और उनकी आंखों के सामने उनकी दुकानों को ढहा दिया गया। अपनी दुकान को टूटे देख महिला गुड़िया और उनके परिवार के सदस्य रो पड़े। उन्होंने बताया कि उनकी यह दुकान वर्ष 1986 से उनके पास थी। हालांकि यहां जितनी भी दुकानें थी वे टीन शेड में बनीं थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें