चंडीगढ़ में शनिवार रात को गायक दिलजीत दोसांझ के शो में लोग झूम उठे। हाल ही में सीसीपीसीआर की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई थी कि शो के दौरान किसी भी बच्चे को दिलजीत स्टेज पर ना लेकर आए क्योंकि वहां पर नॉइस लेवल बहुत ज्यादा होता है। इस पर भी दिलजीत ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उनके सामने बहुत सुंदर-सुंदर बच्चे अच्छे-अच्छे कपड़े पहन कर खड़े हैं। वह स्टेज पर आना चाहते हैं, मैं भी उन्हें स्टेज पर बुलाना चाहता हूं लेकिन मुझ पर बहुत सारी रिस्ट्रिक्शन है, पाबंदियां है, इसलिए मैं बुला नहीं सकता। आगे उन्होंने कहा कि जबकि स्टेज पर सबसे कम साउंड लेवल होता है क्योंकि हम सभी के कानों में ईयरपीस लगे होते हैं, लेकिन फिर भी कमालियों (पागलों) वाली बाते करते हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया।