फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीरकपुर में करियाना की दुकान पर सिगरेट लेने आए युवक, काउंटर पर रखे दो मोबाइल लेकर भागे

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 03:00 PM IST

जीरकपुर में नाभा साहिब गांव में सुबह के समय एक करियाना की दुकान में सामान लेने आए दो युवक काउंटर पर रखे दो मोबाइल लेकर भाग गए। दुकान पर मौजूद महिला ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए। युवकों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई है।  दुकान के मालिक विक्की ने बताया कि सुबह के समय उसकी मम्मी सुधा रानी दुकान पर थी। इस दौरान सुबह करीब 6:10 बजे दो युवक दुकान में आए और सिगरेट मांगने लगे। जब युवकों को सिगरेट दी तो उनमें से एक युवक ने सिगरेट के पैसे देने के दौरान काउंटर पर रखे दो मोबाइल उठा लिए जिसके बाद दोनों भाग गए।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें