फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : पठानकोट में बर्ड फ्लू की दस्तक, पांच सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव 

Fri, 09 Apr 2021 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पंजाब के पठानकोट जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। पिछले महीने लिए गए सैंपलों में से पांच मुर्गियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिला प्रशासन ने संक्रमित मिली मुर्गियों वाले दो पोल्ट्री फार्म की सैकड़ों मुर्गियों को नष्ट करवा दिया। 120 अन्य पालतू पक्षियों को मारने के आदेश जारी किए गए हैं। संक्रमित मुर्गियों वाले पोल्ट्री फार्मों में दवा का छिड़काव करवा दिया गया है। इलाके के लोगों को फार्म से दूर रहने की हिदायत दी गई है। वहीं छतवाल के पशु अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें