भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी के सेबी के चेयरमैन यू.के सिन्हा पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के वाराणसी में थे। सिन्हा ने बताया कि पूरे देश में होनेवाली म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट का सिर्फ सवा दो फीसदी ही यूपी में हो रहा है। हालांकि, यू.के सिन्हा ने इसके बढ़ने की संभावना जताई और कहा कि पूर्वांचल के लोग म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।