केंद्र की एनडीए सरकार से खुद को अलग करने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा। कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए किए अपने वादों को पूरा नहीं किया। साथ ही नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कुशवाहा ने कहा कि वो हमेशा मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ने की कोशिश में रहे।