फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करते समय तबीयत बिगड़ने पर सुर्खियों में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस

Wed, 21 Jun 2023 05:16 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिहार के वैशाली में एक सामूहिक कार्यक्रम में योग करते समय केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अचानक निढाल होने लगे। आसपास योग कर रहे लोगों ने उन्हें लुढ़कते हुए देखा तो संभाला। इसके साथ ही तत्काल उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। धूप से उन्हें हटाया गया और आसपास की भीड़ हटा दी गई, ताकि सांस की परेशानी न हो। स्थानीय लोगों कहना है कि भारी बीमारी से जूझ रहे 66 वर्षीय केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचाकन बिगड़ गई। लोगों ने सोफे पर बैठाया तब जाकर कुछ आराम महसूस हुआ। इसके बाद फौरन डॉक्टर बुलाए गए। डॉक्टरों ने जांच की और बेहतर इलाज के लिए AIIMS जाने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें