भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के आरा स्थित घर पर 15 लाख रुपयों की चोरी हो गई है। पवन सिंह के घर पर यह घटना रविवार, 23 जून की रात को हुई। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और करीब 15 लाख रुपये की ज्वेलरी, 30 राइफल की गोलियां और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह चोरी एक्टर के आरा के मझौंवा वार्ड नंबर 5 में उनके दूसरे घर में हुई। उस समय घर में पवन सिंह के सास ससुर कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह मौजूद थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो सुनील ने बाहर जाकर देखा कि खिड़की को पेचकस से तोड़ा गया था। पवन सिंह के घर पर हुई इस 15 लाख रुपयों की चोरी की वारदात की FIR पुलिस थाने में दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस में शिकायत पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने कराई है। यह FIR नगर थाना में दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि चोर राइफल नहीं ले जा सके, जो गनीमत रही। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है। चोरी में चोरों ने 15 लाख रुपये की ज्वेलरी चुराई, जिसमें दो कंगन, लक्ष्मी चैन, नवाबी चैन, मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी और चार जोड़ी छागल शामिल हैं। घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है, लेकिन चोर वहां नहीं पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ने की उम्मीद है। पवन सिंह के भाई रामू सिंह ने इसकी जानकारी दी. रामू सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह 6:30 बजे मेरी सास का फोन आया. उन्होंने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद है. पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है. हमें किसी पर शक नहीं है.