लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक मांग लिया है। दोनों की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में अर्जी दी है। अर्जी में तेज प्रताप ने कहा है कि वो ऐश्वर्या के साथ रहना नहीं चाहते। खबरों की मानें तो लालू प्रसाद यादव इस मामले को सुलझाने में जुटे हैं। वहीं तेज के छोटे भाई तेजस्वी यादव भी जनसपंर्क अभियान बीच में ही छोड़कर घर पहुंचे हैं ताकि स्थिति को संभाला जा सके।