फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purnea Vande Bharat Accident: वंदे भारत की चपेट में आए युवक, चार की मौके पर मौत..एक घायल | Bihar News

बिहार के पूर्णिया में भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। पांचों लोग कसबा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने चार युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिहार जोगबनी रेलखंड के कसबा जबनपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से पांच लोग कट गए। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला। पांच लोगों को बुरी तरह चपेट में। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़े मिले। घटना के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। हादसे में जान गंवाने वाले किसी भी मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीत हो रहा है कि पांचों युवक दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल एकमात्र व्यक्ति को आननफानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम उसकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूर्णिया के कसबा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार युवकों के शरीर कई टुकड़ों में बंट गए। ट्रेन की रफ्तार ने इन चारों की जिंदगी लील गए। शुक्रवार सुबह कटिहार-जोगबनी रेलवे ट्रैक पर मौत का मंजर देख लोग सहम गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। यह लोग वंदे भारत ट्रेन की सेवा शुरु होने से जितना उत्साहित थे, आज इस हादसे के बाद उतना ही दुखी भी हैं। क्योंकि चार युवकों की जिंदगी इस ट्रेन की चपेट में आने से खत्म हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच युवक दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ऐसा हो जाएगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें