फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चों को उठवाए गए भारी पुस्तक के बंडल, मचा बवाल; स्कूल प्रभारी पर जांच का आदेश

Sun, 08 Feb 2026 01:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

बाढ़ अनुमंडल के एकडंगा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसत्थू में विद्यालय की निशुल्क मिलने वाली पुस्तकों के भारी बंडल बच्चों को ढोने के मामले में विवाद खड़ा हो गया। बच्चे स्कूल तक पुस्तक ले जाते हुए देखे गए। पूछताछ में बच्चों ने खुद को पांचवीं और सातवीं कक्षा का छात्र बताया और कहा कि शिक्षक के आदेश पर उन्होंने यह कार्य किया।

स्कूल प्रभारी शकील अहमद ने दिया जिम्मा

मौके पर दो ई-रिक्शा पुस्तक बंडल लेकर आए थे, लेकिन ई-रिक्शा वाले ने इसे स्कूल तक पहुंचाने से इनकार किया। वीडियो बनाने की कोशिश करने पर ई-रिक्शा वाले ने कैमरा रोकने का भी प्रयास किया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी मोहम्मद शकील अहमद मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा वाले को पुस्तक स्कूल तक पहुंचाने के बाद ही भुगतान करने की बात कही। 8वीं कक्षा के छात्र शिवम कुमार ने बताया कि यह पुस्तके उनके विद्यालय के हैं और इसे ढोने का जिम्मा स्कूल प्रभारी शकील अहमद ने उन्हें दिया था।

पढ़ें: पूर्णिया के लाइन बाजार में दबंगई: बिरयानी दुकान में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने जारी किया बयान

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चों से पुस्तक ढुलवाने की परिस्थितियों और जिम्मेदारी का पता लगाने के लिए विद्यालय प्रभारी से पूछताछ की जाएगी। बच्चों की यूनिफॉर्म न होने के कारण यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वे वास्तव में इस विद्यालय के छात्र हैं। आवश्यक कार्यवाई के लिए स्कूल से कारण पत्र मांगा जाएगा।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें