बिहार में जातीय जनगणना कराई जाएगी. सर्वदलीय बैठक में सर्व सम्मति से सभी दलों ने जाति आधारित जनगणना कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूर किया. कैबिनेट से जल्द ही निर्णय लेकर जनगणना कराई जाएगी. इसके लिए फंड का भी इंतजाम कर लिया गया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि इसका नाम जाति आधारित जनगणना होगा.