फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 02:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: अवैध संबंध के विरोध करने पर पति ने अपने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है। जिससे वह जलकर बुरी तरह से घायल हो गई है। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैली हुई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में अवैध संबंध के विरोध करने पर पति ने अपने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है, जिससे वह जलकर बुरी तरह से घायल हो गई है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के बासरा गांव की है।  पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि उसके दामाद की किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध था।
विज्ञापन


वहीं अवैध संबंध को लेकर उसकी बेटी हमेशा विरोध करती थी। जिससे वह हमेशा मारपीट हुआ प्रताड़ित करते रहता था। वहीं शनिवार की देर रात्रि दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा झंझट हुआ और वह अवैध संबंध का विरोध करने लगी। उसके बाद दामाद ने मेरी बेटी के शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। जिससे वह पूरी तरह जलकर घायल हो गई है।

घायल महिला की मायका जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के हॉट सरिया वार्ड नंबर 4 में है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही  आनन-फानन में बेटी के घर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां पर घायल महिला का इलाज चल रहा है। इधर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी मोहम्मद रफीक को भी हाथ पैर बांधकर जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां से पुलिस परिजनों के चुंगल से छुड़ाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामलें मे गहनता से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला आठ माह की गर्भवती भी है।
विज्ञापन


इधर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला को उसके पति ने जला दिया है। मामले में घायल महिला के पति के बयान पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पति को जीएमसीएच से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बोन वार्ड में चल रहा है। प्रथम दृष्टि से मामला घरेलू कलह का बताया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें