फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supaul News: नेपाल के बुजुर्ग की ट्रक से कुचल कर मौत; दामाद के घर रहते थे, विरोध में एनएच जाम

Mon, 16 Dec 2024 09:21 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Road accident: सिमराही नगर पंचायत स्थित धर्मपट्टी के समीप शादी समारोह से भोज खा कर लौट रहे नेपाल निवासी वाजिल को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही स्थित धर्मपट्टी में रविवार की शाम करीब 5:30 बजे एनएच 27 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय वाजील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक नेपाल का निवासी था। वह बीते कई महीनों से सिमराही बाजार वार्ड 9 स्थित अपने दामाद मो सलामत के घर रह रहा था। जानकारी अनुसार घटना के समय वाजील एक शादी समारोह से भोज खाकर सड़क पार कर अपने दामाद के घर लौट रहे थे। तभी फारबिसगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का शरीर कमर से नीचे पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

विज्ञापन


जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई
इधर, इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच 27 के दोनों लेन को बांस-बल्लियों से अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे पचास पुला के समीप पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर से 10 लाख रुपए का मुआवजा मिले और इस तरह के घटना पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए।

बीडीओ और पुलिस ने समझा-बुझा कर हटवाया जाम
घटना की सूचना पर राघोपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार झा अपनी टीम के साथ और राघोपुर बीडीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गए। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार झा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें