बिहार के जहानाबाद में बारह साल की मानसिक रूप से कमजोर बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची के स्कूल के प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। बच्ची की मां भी मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के इस स्कूल में टीचर है और उसे घटना के बारे में तब पता चला जब पीड़ित बच्ची अपने साथ के कुछ छात्रों के साथ रोते हुए उसके पास पहुंची। अब पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।