फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress List for Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल

Video Updated Fri, 17 Oct 2025 10:06 AM IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें कुल 48 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि, विपक्षी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार में राजद, लेफ्ट समेत दलों के साथ चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से जारी की गई पहली सूची में पहले और दूसरे चरण के लिए 24-24 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस ने भले ही पहली सूची जारी कर दी है, लेकिन महागठबंधन ने अभी तक सीट शेयरिंग का एलान नहीं किया है। सूची में कई अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें बथनाहा (एससी) से इंजीनियर नवीन कुमार, कोरहा (एससी) से पूनम पासवान, और मनीहारी (एसटी) से मनोहर प्रसाद सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, खगड़िया से डॉ. चंदन यादव, भागलपुर से अजीत कुमार शर्मा, और औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह का नाम भी सूची में शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025- कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

1. बगहा    जयेश मंगल सिंह
2. नौतन     अमित गिरी
3. चनपटिया    अभिषेक रंजन
4. बेतिया    वासी अहमद
5. रक्सौल    श्याम बिहारी प्रसाद
6. गोविंदगंज    शशि भूषण राय 
7. रीगा    अमित कुमार सिंह टुन्ना
8. बथनाहा (अ.जा.)    इंजीनियर नवीन कुमार
9. बेनीपट्टी    नलिनी रंजन झा
10. फुलपरास    सुभोध मंडल
11. फोर्ब्सगंज    मनोज विश्वस
12. बहादुरगंज    प्रो. मसवार आलम 
13. कदवा    शकील अहमद खान
14. मनीहारी (अ.ज.जा.)    मनोहर प्रसाद सिंह
15. कोढ़ा (अ.जा.)    पूनम पासवान
16. सोनबरसा (अ.जा.)    सरिता देवी
17. बेनीपुर    मिथिलेश कुमार चौधरी
18. सकरा (अ.जा.)    उमेश राम
19. मुज़फ्फरपुर    बिजेन्द्र चौधरी
20. गोपालगंज    ओम प्रकाश गर्ग
21. कुचायकोट    हरिनारायण कुशवाह
22. लालगंज    आदित्य कुमार राजा
23. वैशाली    इंजीनियर संजीव सिंह
24. राजा पाकर (अ.जा.) प्रतिमा कुमारी
25. रोसड़ा (अ.जा.)    ब्रज किशोर रवि
26. बछवाड़ा    शिव प्रकाश गरीब दास
27. बेगूसराय    अमिता भूषण
28. खगड़िया    डॉ. चंदन यादव
29. बेलदौर    मिथिलेश कुमार निषाद
30. भागलपुर    अजीत कुमार शर्मा
31. सुल्तानगंज    लालन यादव
32. अमरपुर    जितेन्द्र सिंह
33. लखीसराय    अमरेश कुमार (अनीश)
34. बारबिघा    त्रिशूलधारी सिंह
35. बिहार शरीफ    उमैर खान
36. नालंदा    कौशलेंद्र कुमार  
37. हरनौत    अरुण कुमार बिंद
38. कुम्हरार    इन्द्रदीप चंद्रवंशी
39. पटना साहिब    शशांत शेखर
40. बिक्रम    अनिल कुमार सिंह
41. बक्सर    संजय कुमार तिवारी
42. राजपुर (अ.जा.)    विष्णुनाथ राम
43. चेनारी (अ.जा.)    मंगल राम
44. करगहर    संतोष मिश्रा
45. कुटुंबा (अ.जा.)    राजेश राम
46. औरंगाबाद    आनंद शंकर सिंह
47. वजीरगंज    अवधेश कुमार सिंह
48. हिसुआ    नीतू कुमारी
 
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें