नए साल की शुरुआत बिहार में ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। समस्तीपुर जिले में रिकॉर्ड तोड़ ठंड दर्ज की गई है और एक बार फिर 27 साल पुराना न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। लगातार तापमान में गिरावट के चलते जिले का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है।