फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: रावण दहन कार्यक्रम में बारिश-वज्रपात का साया,अक्टूबर माह में सामान्य से अधिक बारिश

Video Updated Thu, 02 Oct 2025 12:19 PM IST

बिहार के लगभग सभी जिलों में रावण दहन कार्यक्रम होगा। लेकिन, कुछ जिलों में बारिश इस कार्यक्रम में खलल डाल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इनमें औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मधुबनी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहा है कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि, खराब मौसम को देखते हुए आम लोग सावधान रहें। मौसम विभाग ने कहा है कि, दो अक्टूबर को सीतमाढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं तीन से सात अक्टूबर तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अक्टूबर माह में बिहार के अधिकांश जिलों सामान्य बारिश के आसार जताए हैं। राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग के कुछ स्थानों में अधिकतम तापमान सामान्य, शेष भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। इस महीने बिहार का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अलगे तीन दिनों तक पटना में गर्मी अधिक परेशान नहीं करेगी। पटना में दो अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री, तीन अक्टूबर को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री, चार अक्टूबर को अधितकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी पटना का न्यूनतम तापमान 25 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें