बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को हुए सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश को तेज कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में तेज रफ्तार बोलेरो ने 9 बच्चों की जिंदगी छीन ली थी। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल लेने के लिए बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भरोसा जताया।