फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 28 November 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

Fri, 28 Nov 2025 04:39 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

मेष राशि
आज का दिन धन प्राप्ति के मामले में दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अकस्मात् लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा और आप अपने कामों को पूरी मेहनत से करेंगे, जिससे कि आपको एक अच्छा मुकाम भी हासिल होगा। संतान के करियर को लेकर  आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। बिजनेस में भी आपको कुछ बड़ी डीलों को फाइनल करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप काफी व्यस्त रहेंगे।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि काम को लेकर  कोई मित्र सलाह दे, तो उसे पर आप थोड़ा सोच समझकर ही अमल करें। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की सोचेंगे। कोई वाहन खरीदने की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है, लेकिन आप किसी से मांग कर वहां ना चलाएं। परिवार में आप जरूरत से ज्यादा खर्चों को बढ़ा सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। सामाजिक व राजनीतिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतार सकते हैं।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अपने कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी अपने किसी सहयोगी से बेवजह लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपने  पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवन साथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और जिससे दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें