फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी स्कूल में मीना मंच का चुनाव... शिक्षक बने मतदान अधिकारी, बच्चों ने डाले वोट

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 26 Apr 2025 05:00 PM IST

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बिलगवां में शनिवार को अलग ही नजारा दिखा। स्कूल में चुनावी माहौल, बच्चे और शिक्षक मतदान प्रक्रिया पूरी करने में जुटे नजर आए। कोई नामांकन तो कोई मतदाताओं से मनुहार में जुटा था। मौका था मीना मंच पदाधिकारियों के चुनाव का। मतगणना के बाद कक्षा आठ के गुलशन ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। नेतृत्व क्षमता संवर्धन के लिए कंपोजिट स्कूल बिलगवां में मीना मंच पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखकर संपन्न कराया गया। कुल 11 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जांच के बाद तीन विद्यार्थियों के पर्चे खारिज किए गए। आठ प्रत्याशियों ने जोर-शोर से प्रचार किया। मतदाताओं को मनाने में अपना पूरा जोर लगाया। कमला सीपाल ने स्कूल निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली।

अनीता तिवारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, ब्लैक कमांडो (सुरक्षा कर्मी) विभा वर्मा, नमिता गंगवार ने बूथ लेवल ऑफिसर, नगमा रसूल पीठासीन अधिकारी बनी। विकास प्रथम मतदान अधिकारी, आदित्य कुमार द्वितीय मतदान अधिकारी और हिमांशी ने तृतीय मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। अनुज ने चुनाव की गोपनीयता और संविधान की मर्यादा के अनुरूप चुनाव में पोलिंग पार्टी की भूमिका का निर्वहन किया। मतों की गणना सुनीता कटियार और शिप्रा गंगवार की निगरानी में कराई गई। मतदान के लिए बच्चों के लाइन लगी। मतगणना के बाद कक्षा आठ के गुलशन को अध्यक्ष और कक्षा सात की छात्रा हिमांशी को सचिव चुना गया। मुस्कान को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम आते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। सुगमकर्ता अनीता तिवारी ने सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें