मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने परिवार के साथ मतदान किया।
मुजफ्फरनगर में बेहड़ा-टंढ़ेडा मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। इसको लेकर अभी तक सुबह से इस केंद्र पर मतदान भी नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर ही रात गुजारी है।
शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अब तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे।
कैराना लोकसभा से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी मृगांका सिंह ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा के माहौल नजर आ रहा है। जनता ने फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
समाजवादी की प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का 400 का नारा हवा हवाई साबित होगा। यहां पर स्थानीय समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। जनता में एक चुप्पी है। जो बदलाव की ओर इशारा कर रही है। कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीन देर से शुरू हुई है। उनकी शिकायत की गई है।
बिजनौर जनपद में नूरपुर में आसपा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद मतदान केन्द्रों पर छोटी पर्चियों से मतदान न करने की शिकायत पर खालसा इंटर कॉलेज के बूथों पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अधिकारी को फोन पर शिकायत दर्ज कराते हुए पर्चियों से मतदान कराने और ईवीएम मशीनों के लेट शुरू होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जनता का रुझान 70 % अपने पक्ष में होना बताते हुए नगीना लोकसभा सीट पर बदलाव की बात कही।
उत्तर प्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में सहारनपुर की एक पोलिंग ऑफिसर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मॉडल जैसी दिखने वाली पोलिंग ऑफिसर कल पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुईं तो उनकी कुछ तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
बिजनौर लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 54.68 और नगीना लोकसभा सीट 58.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।