फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियों को पद्मश्री सम्मान और अदनान सामी को पुरस्कार देने का विरोध, पांच खबरें

Sun, 26 Jan 2020 04:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
केंद्र सरकार ने साल 2020 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इनमें बॉलीवुड की 6 बड़ी हस्तियों नाम शामिल है। कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी, करण जौहर, सुरेश वाडकर और सरिता जोशी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म पुरस्कार 2020: कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर को पद्मश्री सम्मान
 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
2020 की अपनी पहली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर सलमान खान जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में इन दिनों वह गोवा में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म देश से लेकर विदेश की कुछ जगहों पर शूट की जा रही है। मेकर्स पर शूटिंग जल्द से जल्द खत्म कर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करने का दबाव है। सामने आई जानकारी के अनुसार अभी तक शूटिंग शेड्यूल एकदम सही चल रहा है। हालांकि भविष्य में भी शूटिंग में किसी भी तरह की देरी ना हो इसके लिए मेकर्स अभी से सचेत हैं। 

सलमान की फिल्म 'राधे' को घोषित तिथि पर रिलीज करने का दबाव, गोवा के बाद इन जगहों पर होगी शूटिंग
विज्ञापन

3 of 5
Ashwiny Iyer Tiwari - फोटो : Social Media
भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पाकर कंगना रनौत काफी खुश हैं। उन्होंने ये पुरस्कार देश की बेटियों और मांओं को समर्पित किया है। वहीं, कंगना की नई फिल्म पंगा की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है और कंगना को ढेर सारी बधाई दी है।

कंगना रनौत ने बेटियों और मांओं को समर्पित किया पद्मश्री, पंगा की निर्देशक ने दी इस अंदाज में बधाई

4 of 5
Raj Thackeray and Adnan Sami - फोटो : Social Media
केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। बॉलीवुड हस्तियों में कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी, करण जौहर, सुरेश वाडकर और सरिता जोशी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन इस बीच अदनान सामी को पुरस्कार दिए जाने पर राजनीति शुरू हो गई। राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने गायक अदनाम को पद्म श्री दिए जाने का विरोध किया है।

अदनान सामी को 'पद्मश्री' दिए जाने पर भड़की राज ठाकरे की पार्टी, कहा- वो असली भारतीय नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 का हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। जैसे-जैसे शो अपने चरम पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे शो में नए-नए ट्विस्ट आते जा रहे हैं। शो का हर वीकेंड धमाकेदार होता है। सलमान खान तो हर वीकेंड शो में आकर सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते ही हैं। साथ ही साथ शो में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रिटी आमद जरूर देता है। जो भी आता है अपने साथ ट्विस्ट लेकर ही आता है।

Bigg Boss 13: हिमेश रेशमिया ने खोली रश्मि की पोल, सिद्धार्थ ने अभिनेत्री को बताया चोर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें