फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरी-केदार धाम में पूजा नहीं होगी महंगी

Tue, 26 Apr 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा की दरों में हर तीन साल पर होने वाली तीस प्रतिशत की वृद्धि को इस बार टाल दिया गया है। बदरी-केदार मंदिर समिति ने वर्ष 2013 की आपदा के बाद तीर्थाटन में आई गिरावट को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि दरों को रिवाइज करने के प्रस्ताव को अगले वित्तीय वर्ष के लिए टाल दिया गया है। मंदिर समिति की कोशिश है कि श्रद्धालुओं पर किसी तरह का आर्थिक बोझ न पड़े और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं।

इस बार चारधाम यात्रा का अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। पूजा की जानकारी और बुकिंग भी ऑनलाइन की गई है। इतना नहीं पूजा की बुकिंग के साथ मैसेज भी दिया जाएगा, जिसमें पूजा का महत्व और इसके फल के साथ ही बुकिंग के लिए धन्यवाद भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें