फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी गर्मी में लोग अपने ही घर में चोरी करने को मजबूर

Tue, 19 Apr 2016 02:05 PM IST
नलिनी गुसाईं / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : demo
विज्ञापन
पानी की चोरी तो सुनी होगी पर कभी ये सुना है कि लोग चोरों की तरह दबे पांव अपने ही घरों में पानी भरने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि कई बार पानी भरने को लेकर लोगों का अपने ही मोहल्ले वालों से झगड़ा तक हो जाता है। वहीं कई मोहल्लों में पानी की टाइमिंग बदलने से भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


देहरादून के कई क्षेत्रों में कभी दो तो कभी रात के तीन बजे पानी आता है। इस दौरान अगर कुछ लोगों ने मोटर लगा ली तो किसी के घर पानी पहुंचता है और किसी के घर नहीं। ऐसे में लोग रात में ही चुपचाप टॉर्च लेकर पानी भरने लगते हैं, इस डर से कहीं पड़ोसी जाग गया और उसने मोटर चला दी तो पानी उनके यहां नहीं आएगा।

इसी दौरान लोग भूलकर भी लाइट नहीं चलाते हैं। कई बार पानी को लेकर पड़ोसियों में बहस तक हो जाती है। इधर देर रात पानी भरने के चलते लोगों की पूरी दिनचर्या ही बदल गई है।
विज्ञापन

बदली टाइमिंग ने बनाया चिड़चिड़ा

water - फोटो : getty images
पानी के लिए रात को तीन बजे जागना पड़ता है। पानी भरते-भरते बच्चे के स्कूल का समय हो जाता है। उसके लिए नाश्ता तैयार करना, फिर उसको उठाकर तैयार करना और फिर खुद तैयार होकर ऑफिस के लिए निकलना वाकई बहुत पीड़ा दायक हो गया है। अब बात-बात पर मैं चिल्ला उठती हूं। पानी की इस बदली टाइमिंग ने मुझे बेहद चिड़चिड़ा बना दिया है। 
- माधुरी डंडरियाल, क्षेत्रवासी शमशेर गढ़

पानी की वजह से मोहल्ले में मन-मुटाव रहने लगा है। दिन में तो पानी आता नहीं। यदि रात में भी पड़ोसी की मोटर देर तक चल जाती है तो उसे बंद करने को कहते हैं, ताकि बाकि लोगों को भी पानी मिल सके। बदले में पड़ोसियों के मुंह फूल जाते हैं। इस पानी ने तो मोहल्ले में झगड़े ही करा दिए हैं।
- लक्ष्मी खंकरियाल, नथुआवाला

पानी का तो कोई समय ही नहीं है। आधी रात को कभी भी आ जाता है, तो कभी आता ही नहीं है। ऐसे में हम भी पूरे मुस्तैद रहते हैं, नल खुले छोड़ देते हैं। जैसे ही रात को नल से पानी टपकने की आवाज आती है। तुरंत उठकर पानी भरते हैं। पानी के इंतजार में रात को सो भी नहीं पा रहे हैं।
- मंजू गुसाईं, माजरी माफी
विज्ञापन

हर तरफ पानी के लिए हाय-हाय

water - फोटो : अमर उजाला
यहां रात दो से तीन बजे के बीच आता है पानी
शमशेर गढ़, नथुआवाला, मोहकमपुर, माजरीमाफी आदि

यहां शाम सात से आठ बजे के बीच आता है पानी
राघव विहार, कृष्णा विहार, सेवली, मोहनपुर आदि

ताकि सबको मिले पानी
गर्मियों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए विभाग की ओर से प्लान बनाया जाता है कि कहीं दिन में तो कहीं शाम को और कहीं रात को पानी दिया जाए। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं तक पानी पहुंच जाता है। एक ही जगह लगातार रात में पानी नहीं दिया जाएगा, बल्कि यह रोटेशन में चलेगा।
- एसके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें