फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट बनेंगे उत्तराखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर

Tue, 17 May 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम की नई रन मशीन और टेस्ट कप्तान विराट कोहली जल्द ही उत्तराखंड में पर्यटन का प्रचार करते हुए नजर आ सकते हैं। यह जानकारी उनके कोच राजकुमार ने सोमवार को मीडिया को दी।
विज्ञापन


वहींट मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि चार से पांच महीने पहले विराट से इस बारे में सीएम साहब की बात हुई थी, तब विराट ने इसके लिए सहमति दी थी।

आपीएल खत्म होते ही होगी बात
सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता के दौरान राजकुमार ने बताया कि विराट कोहली देवभूमि से जुड़ने में गर्व महसूस करेंगे। व्यक्तिगत बातचीत में उन्होंने अपनी भावनाएं मुझसे साझा की थी। इसके लिए उन्होंने हामी भी भरी है।
विज्ञापन


इधर, सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आगे के दौर की बातचीत के लिए विराट से बातचीत होनी थी, पर पहले उनके टी-20 वर्ल्ड कप में फिर आईपीएल में व्यस्त होने की वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। आईपीएल खत्म होते ही इस बारे में उनसे फिर संपर्क किया जाएगा। 

'आक्रामक ही नहीं बेहद भावुक भी हैं विराट'

विराट कोहली
‘विपक्षी गेंदबाजों के लिए निर्मम, निर्दयी और क्रूर बल्लेबाज के रूप में विख्यात विराट कोहली के तेवर भले ही मैदान में तीखे और सख्त नजर आते हों पर सच्चाई में वह बहुत भावुक इंसान है।’ यह कहना है नौ साल की उम्र से विराट को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने वाले कोच राजकुमार का। राजकुमार देहरादून में प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब थे, तब उन्होंने यह बातें शेयर की।

सहारनपुर निवासी राजकुमार वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में करीब बीस वर्षों से उभरती प्रतिभाओं को तराश रहे हैं। वे अगले दस दिन देहरादून स्थित कसीगा स्कूल में 49 खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे।

प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता के दौरान राजकुमार ने विराट कोहली को लेकर किए गए सवाल पर बताया कि वे विराट को उस समय से कोचिंग दे रहे हैं जब वह मात्र नौ साल का था। उन्होंने कहा आज भी मैच के दौरान कोई चूक होने पर विराट का फोन उनके पास जरूर आता है और वह उनसे शॉट सेलेक्शन को लेकर सलाह मशविरा जरूर करते हैं।

‌जीतने की भूख के साथ बेहद भावुक इंसान

virat kohli - फोटो : reuters
विराट की निरंतरता और उनकी फील्ड पर दिखने वाली आक्रमकता के सवाल पर उन्होंने बताया कि उसके अंदर जीतने की भूख है और वह बेहद भावुक इंसान है, आम आदमी की तरह उसकी आंखों से जीतने पर खुशी और हारने पर गम के आंसू निकलते हैं।

उन्होंने बताया कि करीब 15 साल पहले एफआरआई में हुए एक टूर्नामेंट में विराट ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने उसी दिन मान लिया था कि एक दिन पूरी दुनिया के बल्लेबाज इससे खौफ खाएंगे। राजकुमार ने बताया कि उनकी एकेडमी में पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित कई प्रांतों के खिलाड़ी ट्रेनिंग लेने आते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में अमीर लोगों की अपेक्षा मिडिल क्लास और लोअर क्लास के बच्चे ज्यादा सफल होते हैं। इसकी वजह उनका हर समय किसी भी चैलेंज के लिए तैयार रहना है। साथ ही उनमें कांपलेक्स लेवल भी कम होता है। इस मौके पर कसिगा स्कूल के निदेशक रमेश बत्ता, जावेद भट्ट, हेमंत रतन, पराग शर्मा, ललित कुमार और  कसिगा के कोच वसी हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन

जब भावुक हो ग रोए थे विराट 

विराट कोहली, आरसीबी
टेस्ट कप्तानी मिलने पर कोहली अनुष्का के सामने रो पड़े थे, इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
टी-20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया के बाहर होने पर मैदान पर फूट-फूट कर रोए थे कोहली। 
आईपीएल-8 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलुरु को तीन विकेट से हरा दिया था। इस हार के बाद विराट कोहली की आंखों से आंसू छलक उठे थे।  उन्होंने अपना मुंह दोनों हाथों से ढक लिया था। 
इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिटायरमेंट के दौरान भी उनकी आंखें नम थीं। 

अंशुमान, वासन भी आएंगे दून 
दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के सेलेक्टर और मुख्य कोच राजकुमार ने बताया कि छात्रों में क्रिकेट की प्रतिभा को निखारने के लिए कसीगा स्कूल में अंशुमान गायकवाड़ और अतुल वासन भी आएंगे। दोनों पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी कोच राजकुमार के साथ बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान रमेश बत्ता ने कहा कि पहले वह अपने स्कूल के बच्चों को और आने वाले कुछ समय बाद अन्य खिलाड़ियों को भी क्रिकेट की निशुल्क कोचिंग देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें