फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाडीलाल बढ़ाएगा अपना दायरा, श्रीलंका-पाक हैं आगे

Fri, 25 Oct 2013 09:39 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक टन प्रोडक्शन के साथ शुरू होकर देश के आइसक्रीम कारोबार के एक चौथाई हिस्से की मालिक बन चुका वाडीलाल उत्तराखंड के कुमाऊं में आइसक्रीम बाजार में अपना हिस्सा तेजी से बढ़ाएगा। जो काम पिछले पांच सालों में नहीं हुआ वह अगले दो सालों में कंपनी करेगी।
विज्ञापन


आइसक्रीम के  विस्तार के लिए बरेली स्थित यूनिट की स्टोरेज और प्रोडक्शन क्षमता में 50 और 25 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। इस कारोबार के फैलने की गति और तेज हो सकती थी, लेकिन बिजली-सड़क की बेहतर सुविधाएं न मिलने से अड़चनें आई हैं। यह कहना है वाडीलाल के मैनेजिंग डायरेक्टर देवांशु गांधी का।

पढें, सचिन जैसा कोई नहीं बन सकता: भज्जी

स्टोरेज की व्यवस्था नहीं
कुमाऊं के दौरे पर आए देवांशु कहते हैं कि अपने देश में आइसक्रीम के बाजार की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन बिजली की कमी के कारण डीलर और डिस्ट्रीब्यूटरों के पास स्टोरेज की व्यवस्था नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़कें भी बड़ी रुकावट
इससे देश में आइसक्रीम कारोबार को धक्का लगा है। इसके अलावा खस्ताहाल सड़कें भी बड़ी रुकावट हैं। आर्थिक रूप में हमसे पिछड़े पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में भी आइसक्रीम खपत की स्थिति भारत से अच्छी हैं।

पढें, भाजपा के जनसमर्थन से बौखला गई कांग्रेसः रामदेव

भारत में जहां प्रति व्यक्ति आइसक्रीम की खपत 90 से 100 ग्राम है, वहीं पाकिस्तान में यह आंकड़ा 350 ग्राम का है, क्योंकि पाकिस्तान जैसे देश में भी बिजली और सड़कों की हालत भारत से अच्छी है। देवांशु कहते हैं कि बरेली यूनिट की क्षमता बढ़ाने के बाद कुमाऊं में भी आइसक्रीम का दायरा बढ़ेगा और हल्द्वानी पर उनका खास फोकस रहेगा।

करीब 3000 करोड़ का है देश में आइसक्रीम कारोबार
देश में आइसक्रीम का कारोबार करीब 3000 करोड़ रुपये का है, इसमें संगठित क्षेत्र का हिस्सा करीब 2000 करोड़ और असंगठित क्षेत्र का हिस्सा 1000 करोड़ है। संगठित क्षेत्र में 500 करोड़ की हिस्सेदारी वाडीलाल आइसक्रीम की है।

पढें, ...और मन्ना डे के गानों पर झूमने लगे विदेशी

1973 में एक टन से शुरू हुआ था वाडीलाल
वाडीलाल आइसक्रीम की शुरुआत 1973 में गुजरात से हुई थी। एक टन से शुरू हुई इस आइसक्रीम का कुल उत्पादन 250 टन तक पहुंच गया है। इसकी तीन यूनिटों में एक बरेली में है। इस यूनिट का उत्पादन करीब 125 टन का है।

पढें, भट्ट कैंप की फिल्म में नजर आएंगे राहुल देव

ठंड में भी खा सकते हैं आइसक्रीम
देवांशु गांधी कहते हैं आइसक्रीम केवल गर्मियों खाने की ही चीज नहीं है। इसे ठंड के दिनों में भी खाया जा सकता है। हालांकि, ठंड में आइसक्रीम खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पीना न भूलें।
विज्ञापन


पढें, चर्चा में भज्जी की शादी और नाराज राहुल देव

फ्रोजन डेजर्ट और आइसक्रीम में अंतर
फ्रोजन डेजर्ट और आइसक्रीम में अंतर समझना भी बेहद जरूरी है। आइसक्रीम डेरी फैट से तैयार होती है, जबकि फ्रोजन डिजर्ट ेंमें वेजिटेबल फैट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें