फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 11 Nov 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के घाटों और यमुना तट पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए बुधवार को रुद्रा संगठन के नेतृत्व में युवक-युवतियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी किनारे और घाटों पर बिखरी साड़ियां, कपड़े, प्लास्टिक समेत अन्य कचरा एकत्रित किया गया। युवाओं ने करीब 20 से 25 कट्टे कूड़ा एकत्र कर धाम को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान में शामिल टीम दीपक बिजल्वाण के साथी महाबीर पंवार माही, जयराज बिष्ट, सक्षम मेहरा और मनमोहन सिंह ने स्थानीय व्यापारियों, श्रद्धालुओं और आमजन से मां यमुना के घाटों पर गंदगी न फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम की स्वच्छता बनाए रखना किसी एक संस्था या विभाग की नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसके लिए स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ मंदिर समिति, जिला पंचायत और जिला प्रशासन को भी समन्वित प्रयास करने होंगे। महाबीर पंवार माही ने सुझाव दिया कि यात्रा अवधि के दौरान यदि 10 स्थानीय युवाओं को छह माह के लिए वेतन पर स्वच्छता कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो धाम को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जा सकता है। अभियान में रुद्रा संगठन के अध्यक्ष आयुष पंवार, आकाश चौहान, मनमोहन रावत, गोलू जयाड़ा, प्रियांशी, दीपिका, जया, आयशा, नीतू, रीता, प्रियंका, विवेक, सचिन, दिवाकर, अरुण, मोहन, विपिन, दीपक, संतोष, पंकज ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें