फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: योग अनुदेशकों ने वेतन वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग

Thu, 25 Jun 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला आयुर्वेदिक योग अनुदेशक संगठन ने आयुष एवं शिक्षा पुनर्गठन मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंप कर योग अनुदेशकों की वेतन वृद्धि तथा स्थायी नियुक्ति की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 25 जुलाई से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष राममोहन सिंह रावत और सचिव राकेश रावत ने कहा कि जनपद में कार्यरत योग अनुदेशक एवं अनुदेशिकाएं पिछले तीन वर्षों से मात्र पांच हजार और आठ हजार रुपये मासिक मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं। इतने कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए अत्यंत कठिन हो गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव और शहरों में विशेष योग शिविर एवं कक्षाएं संचालित की जाती हैं। कई बार योग अनुदेशक निर्धारित ड्यूटी से अतिरिक्त समय देकर भी लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हैं।
विज्ञापन

संगठन ने सरकार से योग अनुदेशकों की समस्याओं का जल्द समाधान करते हुए मानदेय बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति की मांग की। इस मौके पर आलेंद्र भंडारी, राजेश सेमवाल, प्रियंका वर्तवाल, गणेश भट्ट, आकाश राणा, संदीप चौहान, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें