फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे 536 तीर्थयात्री

Thu, 02 Jul 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार को महज 536 तीर्थयात्री ही यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन


जनपद के विभिन्न हिस्सों में रोजाना रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार रात को जिले में औसत 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे झाला और हर्षिल के बीच बड़ा पेड़ टूटकर गिरने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था। एक घंटे में पेड़ हटाकर दस बजे यातायात सुचारु किया गया। इसके अलावा यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु रहा।
विज्ञापन


पुलिस बैरियर पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 332 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री तथा 204 यात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मौसम विभाग ने पांच जुलाई से 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस पर डीएम इंदुधर बौड़ाई ने पुलिस, प्रशासन समेत सभी विभागों तथा आम जनता को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें