फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने से जोखिम भरा हुआ यमुनोत्री पैदल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में छूट मिलने और कोरोना संक्रमण का भय कुछ कम होने पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंचने लगे हैं। यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ने से भिडियाली गाड़ के पास संकरे वैकल्पिक पैदल मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है, जिससे यहां हादसे की आशंका देखते हुए तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते माह भिडियालीगाड़ के पास भारी भूस्खलन होने से यमुनोत्री पैदल मार्ग बाधित हो गया था, जिससे करीब एक माह तक यमुनोत्री धाम की यात्रा प्रभावित रही। लोनिवि ने इस हिस्से में भिडियालीगाड़ पर अस्थायी पुलिया बनाकर वैकल्पिक पैदल रास्ता तैयार तो किया है, लेकिन यह भी संकरा होने के कारण सुरक्षित नहीं है। यमुनोत्री के तीर्थपुरोहित अनोज उनियाल ने बताया कि आजकल यमुनोत्री धाम बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यात्रियों की भीड़ के बीच भिडियालीगाड़ में बने वैकल्पिक रास्ते में जाम की स्थिति बन रही है और आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है। जिससे यहां हादसा होने का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक रास्ते को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें