फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री विधायक और ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में ढोल दमाऊं के साथ प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला योजना में कथित अनियमितताओं और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्याप्त बजट आवंटन न होने के विरोध में शुक्रवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिला योजना के बजट में संशोधन की मांग को लेकर विधायक रात को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
शुक्रवार सुबह यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग बस अड्डे पर एकत्र हुए और गाजे-बाजे के साथ भटवाड़ी रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला योजना में बजट आवंटन में पारदर्शिता नहीं बरती गई और यमुनोत्री क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। विधायक ने कहा कि वह जिला योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ शुरुआत से आवाज उठाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यमुनोत्री क्षेत्र की योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट आवंटित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर प्रभारी मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। रात में वह जिलाधिकारी िकार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक जिला योजना में संसोधन नहीं किया जाता है। तब तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, अजवीन पंवार, मुकेश राणा और भगवती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


प्रदर्शन की भीड़ से लगा लंबा जाम
उत्तरकाशी। जिला योजना को लेकर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में हुए प्रदर्शन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। यमुनाघाटी से बड़ी संख्या में पहुंचे विधायक समर्थकों और वाहनों के कारण तांबाखाणी सुरंग से लेकर ज्ञानसू तक लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यमुनाघाटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग वाहनों से उत्तरकाशी पहुंचे थे। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही तांबाखाणी सुरंग के आसपास यातायात दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित होने लगा। जाम में फंसे कई लोग अपने वाहनों से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर जवान तैनात किए और वाहनों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी कुछ समय तक यातायात सामान्य होने में लगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें