फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे : मलबा गिरने से आवाजाही रही बाधित

Mon, 27 Jul 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड के पास पहाड़ी से गिर रहा है मलबा
विज्ञापन

तीन लिंक मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही है दिक्कत
बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सोमवार तड़के स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से सुबह के समय यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बरसात के कारण तीन लिंक मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
सोमवार तड़के स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू किया। विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद सुबह करीब 7:30 बजे तक मार्ग को साफ कर वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर निर्माण कार्य एजेंसी को संवेदनशील स्थानों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बारिश के दौरान हाईवे पर यातायात कम से कम प्रभावित हो। वहीं, क्षेत्र के स्याबा-बायणा, ओसला और सारला लिंग मोटर मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

लिंग मोटर मार्ग को खोलने के लिए विभागीय मशीनें लगाई गई हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और तहसील परिसर तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की स्थिति खराब बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें