फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी में फिर से बंद, गंगोत्री सुचारू

Mon, 03 Aug 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों को हो रही है दिक्कत, कांवड़ भी फंसे
विज्ञापन

उत्तरकाशी /बड़कोट। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार को दोनों हाईवे जगह-जगह बाधित रहे। यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी के पास तीन दिन बंद रहने के बाद कुछ देर खुला लेकिन फिर से आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। इसी तरह गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए दोपहर बाद सभी स्थानों पर आवाजाही के लिए सुचारू हुआ।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तड़के गंगनानी, सुनगर, हेल्गुगाड, पापड़ गाड आदि स्थानों पर भारी मात्रा में चट्टानी मलबा व बोल्डर गिरने के कारण आवाजाही के लिए बंद हो गया था। इस दौरान कावंड़ यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों कांवड़ फंसे रहे।
विज्ञापन

बीआरओ ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचटृटी, जंगलचट्टी, बनास, बाडिया आदि स्थानों पर मलबा एवं बोल्डर आने के कारण सुबह ही अवरूद्ध हो गया था। एनएच ने स्यानाचट्टी को छोड़कर दोपहर तक सभी स्थानों पर यातायात बहाल कर दिया लेकिन स्यानाचट्टी में लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण आवागमन शाम तक सुचारू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

स्यानाचट्टी में बीते रविवार शाम को मार्ग तीन दिन बाद आवाजाही के लिए खुला लेकिन रात में फिर से बाधित हो गया और अभी तक बंद पड़ा है। निर्माण कार्य एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी का कहना है कि देर सायं तक हाईवे खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें