फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का हो प्रचार प्रसार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना घाटी होटल एसोसिएशन ने यमुनोत्री धाम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने चारधाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही क्षेत्र में मौजूद पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इसी वर्ष भिंडियालीगाड़ में हुए भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। फिलहाल यहां कामचलाऊ तौर पर रास्ता बनाया गया है, लेकिन इससे आवाजाही जोखिम भरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के सभी यात्रा पड़ावों पर स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त करने, यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण, जानकीचट्टी में पार्किंग का विस्तार, यमुनोत्री गर्म कुंड में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम निर्माण, यमुनोत्री यात्रा मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। होटल व्यवसायियों ने बताया कि क्षेत्र में सरूताल, धिनाड़ा बुग्याल, भीम थाच, गुलाबीकांठा, बौखनाग टॉप आदि पर्यटन स्थलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, दयाल सिंह नेगी, चंद्रमोहन राणा, मनमोहन चौहान, अनिल रावत, विपिन राणा, मोहन पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें