फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में क्रिकेट में बढ़ाई जाएगी महिलाओं की भागीदारी : किरन

Thu, 27 Nov 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव किरन वर्मा रौतेला ने कहा कि पहाड़ों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें आगे आने का मौका नहीं मिलता है। पहाड़ों में छिपी प्रतिभाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। क्रिकेट के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मुहिम छेड़ी जाएगी।
विज्ञापन

अपने मायके तुनालका गांव पहुंची क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन को समय पर क्रिकेट लीग करवाने ओर ज्यादा से ज्यादा मैच करवाने के लिए कहा गया है। इससे बेहतरीन प्रतिभाओं को तराशा जा सके और जनपद से चयनित बच्चे प्रदेश स्तर की लीग में भागीदारी कर सकें।

उन्होंने कहा कि यमुनाघाटी में कुछ ऐसे लोगों को चिह्नित कर क्रिकेट क्लब खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा जो क्षेत्र में क्रिकेट एकेडमी खोलकर युवाओं का प्रशिक्षण करवा सके, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन उन्हें अच्छा कोच उपलब्ध करवाने में मदद करेगा। रवांई घाटी की बेटी होने के नाते पत्रकारों ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सुनील थपलियाल, राज ठाकुर विजय लक्ष्मी जोशी, विजयपाल रावत, मदन पैन्यूली, सोबन असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें