फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का नृत्य रहा आकर्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के तीसरे दिन महिलाओं का तांदी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। डामटा कांडी गांव की महिलाओं ने ढोल की थाप पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को समारोह में मुख्य अतिथि नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, पूर्व विधायक केदार रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत ने डामटा को रवाईं, जौनपुर और जौनसार की संस्कृति का केंद्र बिंदु बताया। उन्होंने राज्य बनने के बाद से लगातार संचालित हो रहे समारोह की प्रशंसा की। खेल मैदान में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग की ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कबड्डी फेडरेशन उत्तरकाशी और पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें पौंटा साहिब की टीम विजेता और उत्तरकाशी उपविजेता रही।
पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला यंग स्टार क्लब भूट गांव टिहरी और ठाकुर क्लब ढकरौल के बीच खेला गया जिसमें भूट गांव जीता। दूसरा मुकाबला जीआईसी डामटा और मौगी के बीच खेल गया जिसमें मौगी जीता।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह, नारायण सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, बचन चौहान, कुशला नंद, सरदार राणा, दिनेश चौहान, अनिल चौहान, नरेंद्र चौहान, सुल्तान पंवार, बलवीर चौहान, हुकुम सिंह, ग्राम प्रधान विनीत देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा राणा, भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी रमेश रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें