फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: महिलाओं ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

Sat, 28 Mar 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डुंडा में ग्रामीण उद्यमियों के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। डुंडा विकासखंड में ग्रामीण विकास विभाग और जिला उद्योग केंद्र की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में किसान, महिला समूह, खरीदार और व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हुए। महिलाओं ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम का मकसद सभी को एक साथ लाकर व्यापार के नए मौके देने का था।
कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि किसानों और उद्यमियों को हरसंभव मदद दी जाएगी। ऐसे कार्यक्रम आगे भी कराए जाएंगे। इस दौरान 17 समझौते हुए जिनमें कृषि उत्पाद, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जुड़े काम शामिल हैं। जिलाधिकारी ने विभागों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और ऐसे मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ जय भारत सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम गांव के महिला एवं पुरुष उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। जनपद में पहली बार ग्रामीण उद्यमियों एवं खरीदारों के बीच इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, पीडी डीआरडीए अजय सिंह, एपीडी रमेश चंद्र, जीएम डीआईसी शैली डबराल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें