फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का ईई ने किया निरीक्षण

Sat, 28 Mar 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। चारधाम यात्रा व्यवस्था के तहत यमुनोत्री पैदल मार्ग को सुरक्षित आवागमन के लिए सुचारू करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। मार्ग पर चल रहे कार्यों को देखने के लिए बड़कोट लोनिवि के अधिशासी अभियंता शनिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और मजदूरों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता तरुण कांबोज ने जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कर श्रद्धालुओं के लिए सुचारू और सुरक्षित आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है।
बीच में मौसम खराब होने के कारण कार्यों को पूरा करने में बाधाएं आ रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घोड़ा पड़ाव क्षेत्र से लगी भूमि व जिला पंचायत के शौचालयों के ऊपर मजदूरों के लिए प्रस्तावित शेड निर्माण स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही मजदूरों के लिए शेड और घोड़ा पड़ाव की अतिरिक्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएगी जिससे यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं और अधिक सुचारू हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें