फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान बंद करवाने को महिलाओं ने खोला मोर्चा

Sun, 27 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
शराब की दुकान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिचली और गमरी पट्टी के दर्जनों गांव में शराब के बढ़ते प्रचलन और शराबियों के हुड़दंग से परेशान महिलाओं ने भवानीपुर जोगत में अंग्रेजी शराब की दुकान बंद करवाने को लेकर मोर्चा खोल दिया। शनिवार को जोगत, मल्ला, जोगत तल्ला, दिचली, सर्प और जगड़गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने प्रदर्शन कर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने धरना दिया। उन्होंने एक अप्रैल से शराब की दुकान बंद नहीं करने पर दुकान के सामने बेमियादी धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ ब्लाक के भवानीपुर में पिछले साल अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र के जोगत, मल्ला जोगत, भवानीपुर, तल्ला जोगत, क्यारी, सर्प, दिचली, जगड़गांव समेत टिहरी जनपद के सिलारी, कोरदी, गोदड़ी आदि गांव में घर-घर भारी मात्रा में शराब की खेप पहुंच रही है।

रविवार को क्षेत्र की महिलाओं ने भवानीपुर जोगत में प्रदर्शन कर शराब की दुकान के सामने धरना दिया। धरने पर हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि जोगत में बैंक खुलवाने एवं पीने का पानी मुहैया करवाने की बजाय क्षेत्र की बर्बादी के लिए सरकार शराब की दुकान खुलवा दी।
विज्ञापन


उन्होंने एक अप्रैल से शराब की दुकान को बंद नहीं करवाने पर दुकान के सामने बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रधान सीता कैंतुरा, प्रमिला, जगूड़ी, जशोदा, गगरी देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी, सुरेंद्र कैंतुरा, मुरारी जगूड़ी प्रकाश, सुंदर लाल, सुखदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें